,

Bihar news : गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Posted by

–

यस बिहार | नौतन

जिले के नौतन थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित बनकटवा गांव में दिनेश राम के दो वर्षीय पुत्र आयुस कुमार की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि आयुस घर के सामने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास ही स्थित पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा और डूब गया।

See also  Bihar news : जमीन की आस में अंचल कार्यालय के सामने डेरा, तीन दिनों से परिवार संग रह रही भूमिहीन महिला

कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्चा आसपास दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान आयुस को उसी गड्ढे में पाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

See also  रहस्यमय तरीके से कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत

सूचना मिलने पर नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया।

See also  Bihar news : पेड़ से गिरा 6 साल का मासूम, गंभीर हालत में जीएमसीएच रेफर

मृतक आयुस अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Advertisement Advertisement