पटना नीट छात्रा मौत मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जताई गड़बड़ी की आशंका

Posted by

–

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द पूरी सच्चाई सामने आएगी। जीतन राम मांझी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह घटना निंदनीय है। मामले की जांच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने आशंका जताई कि इस मामले में कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “हमने ऐसी कोई मांग नहीं की है। यह मांग किसी और ने की थी। हमने बस उम्मीद जताई थी कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने फैसलों से लोगों को चौंकाते हैं, तो शायद इस मामले में भी वह कोई ऐसा फैसला लें जो पूरे देश को चौंका दे, जिसमें नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना भी शामिल हो सकता है।”

See also  Bihar news :मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणियों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार बिना किसी धार्मिक भेदभाव के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती है और सभी के लिए एक कानून के सिद्धांत का पालन करती है।

See also  Bihar news: गौनाहा भारत–नेपाल सीमा के भिखनाठोरी के लोगों को सरकार ने दिया नोटिस 

अखिलेश यादव की आलोचना का जवाब देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, “यह अतिक्रमण का मामला है और पूरे देश में अतिक्रमण हटाया जा रहा है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार धर्मनिरपेक्ष है और धार्मिक आधार पर भेदभाव नहीं करती है।

See also  Bihar news : राष्ट्रपति से शहर गया जी बाहरी टोटो चालक अपने जिले में भेजने की मांग 

उन्होंने कहा, “भारत सरकार धर्मनिरपेक्ष है और सभी को एक कानून के तहत देखती है। जहां भी अतिक्रमण किया गया है, चाहे मंदिरों में हो या मस्जिदों में, कार्रवाई की जा रही है।”

केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे को धार्मिक रंग देने की कोशिशों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव को सोचना चाहिए और सरकार की तारीफ करनी चाहिए।

–आईएएनएस

Advertisement Advertisement Advertisement