,

Bihar news : जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में छात्रा आसिया इरशाद ने किया टॉप, विद्यालय का नाम किया रोशन

Posted by

–

 

यस बिहार | चनपटिया

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में आज वर्ग 8 की छात्रा आसिया इरशाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ। आसिया इरशाद की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा के माता-पिता को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और कहा गया कि उनकी मेहनत व मार्गदर्शन से ही छात्रा ने यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आसिया इरशाद की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। विद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

See also  Bihar news : क्रिकेट खेलने के विवाद ने लिया बड़ा रूप, दो समुदायों में मारपीट, 5 आरोपी हिरासत में
Advertisement Advertisement Advertisement