,

Bihar news : पिड़ारी में ‘उद्ययान एजुकेशन एकेडमी’ का दीक्षांत समारोह संपन्न, सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

Posted by

–

यस बिहार चैनल हेड | साबिर अली

रविवार को उद्ययान एजुकेशन एकेडमी, पिड़ारी में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान कोचिंग के संस्थापक नीरज कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है, और वे हमेशा बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य के लिए समर्पित रहेंगे। समारोह में मुख्य रूप से नवनीत कुमार (विद्या मार्ग कोचिंग), ओबैदुर रहमान (चंपारण नर्सिंग कॉलेज, साठी), साबिर अली (नेशनल मीडिया), उपेंद्र कुमार, सुशील कुमार, शशि कुमार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  Bihar news : बेतिया में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 28 ATM कार्ड और 8 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सभी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कोचिंग के प्रमुख शिक्षक नीरज कुमार, प्रिंस कुमार, शशि कुमार , मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से ही सफलता हासिल होती है। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और खुशी से भरा रहा। छात्रों और उनके अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ मे चाकूबाजी में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
Advertisement Advertisement Advertisement