,

Bihar news : पटना में राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, दी शुभकामनाएं

Posted by

–

यस बिहार | पटना

सिकटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समृद्ध वर्मा शनिवार को पटना स्थित लोक भवन में आयोजित बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक समृद्ध वर्मा ने कहा कि नए राज्यपाल का बिहार आगमन राज्य के गौरवपूर्ण इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन का राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनका अनुशासित सैन्य नेतृत्व पूरे देश के लिए प्रेरणादायक रहा है। विधायक ने कहा कि उनके व्यापक प्रशासनिक और रणनीतिक अनुभव से बिहार को नई दिशा मिलेगी और राज्य संवैधानिक मूल्यों के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

See also  Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, एसपी बगहा ने वाल्मीकिनगर में किया निरीक्षण

समृद्ध वर्मा ने आगे कहा कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर काफी गर्व महसूस हुआ। उन्होंने चंपारण की जनता की ओर से नवनियुक्त राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए उनके सफल और सुखद कार्यकाल की कामना की।विधायक ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा और प्रदेश में सुशासन को और मजबूती मिलेगी।

See also  Bihar news : तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता, थाने में दिया गया आवेदन
Advertisement Advertisement Advertisement