गणतंत्र दिवस पर की त्योहारों के रंग इंडियन ऑयल के संग स्कीम मे मिला इनाम

Posted by

लौरिया।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाए गए सेल्स प्रमोशन स्कीम त्योहारों के रंग इंडियन ऑयल के संग के तहत भाग लेने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। चयनित विजेताओं को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पल्लवी किसान सेवा केंद्र मझवलिया, रामकृष्णा फ्यूल स्टेशन,लालगढ़, कृष्णा ब्रदर्स,बेतिया एवं विजय सर्विस स्टेशन पर आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक इनाम प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक्स्ट्रा रिवॉर्ड योजना के अंतर्गत विजेताओं को 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की धनराशि के समतुल्य इनाम प्रदान किया गया। सभी विजेताओं ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर अपना पुरस्कार प्राप्त किया। इनाम पाने वालों में शैलेश मणि पांडेय को पांच हजार, बाबूलाल बैठा को चार हजार,संजय कुमार को तीन हजार, प्रकाश चंद्र तिवारी को दो हजार, वहीं पांच सौ की राशि पांच अन्य विजेताओं को प्रदान की गई। इस संबंध में खुदरा बिक्री क्षेत्र, मुज़फ़्फ़रपुर मंडल कार्यालय, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अश्विनी कुमार आदित्य, बेतिया ने बताया कि इंडियन ऑयल समय समय पर इस तरह की सेल्स प्रमोशन स्कीम चलाता है, जिससे ग्राहकों में कंपनी के प्रति रुचि बढ़े और लॉयल्टी प्रोग्राम एक्स्ट्रा रिवॉर्ड के प्रति जागरूकता आए। उन्होंने बताया कि एक्स्ट्रा रिवॉर्ड योजना के तहत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से तेल लेने पर ग्राहकों को हर 100 रुपये की खरीद पर एक पॉइंट, यानी लगभग 30 पैसे का रिवॉर्ड प्राप्त होता है, जिसे बाद में इनाम के रूप में भुनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अतुल गफ्फार, अरविंद कुमार, आशीष रघु राज, संदीप कुमार सहित संबंधित पेट्रोल पंपों के कर्मी उपस्थित रहे।

See also  Bihar news : बेतिया में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 28 ATM कार्ड और 8 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Advertisement Advertisement

Categories