,

Bihar news : पश्चिम चंपारण में बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 20 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया 

पश्चिम चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बेतिया पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान सघन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

See also  किसानों को फोन घुमा रहे हैं शिक्षक,28 शिक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

पुलिस कार्रवाई के तहत उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई। वहीं अभियान के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसमें कुल 148 लीटर 680 एमएल शराब जब्त की गई।

इसके अलावा पुलिस ने अजमानतीय वारंट के 12 मामलों का निष्पादन भी किया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 1,14,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

See also  Bihar news : गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर की आशंका से मचा हड़कंप, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल भी जब्त की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। बेतिया पुलिस ने आम जनता से कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

See also  Bihar news : बेतिया में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
Advertisement Advertisement Advertisement