Bihar news : अभद्र टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, गया में पुतला दहन कर जताया विरोध

Posted by

–

यस बिहार | गया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खड़गे एक वरिष्ठ, अनुभवी और दलित समाज के सम्मानित नेता हैं, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए अहम योगदान दिया है। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया गया।

See also  Bihar news : वीटीआर के जंगल सफारी में पर्यटकों को दिखा बाघः पहली बार पहुंचे सैलानियों के लिए रोमांचक अनुभव

इसी विरोध के तहत गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि हिमंत विश्व शर्मा तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

See also  Bihar news : आठ दिनों से जला ट्रांसफार्मर, 36 गांवों में गहराया बिजली संकट

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बयान की कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर जुगल किशोर सिंह, रामप्रमोद सिंह, विधा शर्मा, सुनील पासवान, ओंकार शक्ति, अशोक प्रसाद भारती, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, खालिद आमीन, सैफुल इस्लाम, प्रदीप शर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, मोहम्मद अजहर उद्दीन, रामसेवक प्रसाद, चंदन कुमार कुशवाहा, राजकपूर गुप्ता, धीरेंद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार वर्मा, केदार प्रसाद, शंभू कुमार सिंह, मदन सिंह, डॉ. असफर सैयर, अरुण कुमार, सुनैना रानी अंजनी, डॉ. सलोनी, नीलम वर्मा, डॉ. गीता पासवान, निरु देवी, अर्जुन गुप्ता, राकेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, शिवनाथ प्रसाद, देवेंद्र प्रताप, डॉ. संजीव, मदीना खातून, इंदल पासवान, विकास यादव, रंजीत कश्यप सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

See also  Bihar news : गौनाहा के ठोरी चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, एसएसबी जवान पर युवक से मारपीट का आरोप
Advertisement Advertisement Advertisement