,

Bihar news : मैनाटांड़ में ‘मेंदाता लैब’ खुलने से लोगों में खुशी की लहर, अब सस्ती और सुलभ जांच की सुविधा

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मैनाटांड़ बाजार स्थित एसबीआई एटीएम के बगल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेंदाता लैब के खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब यहां के मरीजों को छोटे-बड़े जांच के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस लैब के संचालक अखिलेश कुमार हैं, जिन्होंने क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा की शुरुआत की है। खास बात यह है कि लैब में गरीब मरीजों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी आसानी से जांच करा सकेंगे।

See also  Bihar news : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राधिकार द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

लैब में विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें
ब्लड टेस्ट (खून की जांच),
शुगर (ब्लड शुगर),
थायरॉइड प्रोफाइल,
लिपिड प्रोफाइल,
किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT),
लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT),
हीमोग्लोबिन,
मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड जांच,
यूरिन टेस्ट (पेशाब जांच)

See also  Bihar news : जदयू में शामिल हुए ई. निशांत कुमार, बोले – पिता के मार्गदर्शन में करेंगे जनहित का कार्य

स्टूल टेस्ट सहित कई अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांच शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उन्हें छोटी-छोटी जांच के लिए भी बेतिया या अन्य शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब मैनाटांड़ में ही यह सुविधा मिलने से काफी सहूलियत होगी। लैब संचालक अखिलेश कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य बेहतर और सटीक जांच सुविधा को किफायती दर पर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रह सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जांच के लिए वे सीधे लैब पर संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 7362041445 पर जानकारी ले सकते हैं।मेंदाता लैब के खुलने से मैनाटांड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिली है और लोगों को अब बेहतर जांच सेवा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।

See also  मुखिया के असामायिक निधन पर शोक की लहर
Advertisement Advertisement Advertisement