Bihar news: टावर चौक पर BJP कार्यकर्ताओं का जश्न, झाल मुड़ी खिलाकर मनाई बंगाल जीत की खुशी

Posted by

–

यस बिहार | गया 

पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर गया जिला पूर्वी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गया टाउन स्थित टावर चौक पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जोरदार तरीके से विजय उत्सव मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, पटाखे फोड़े और झाल मुड़ी खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  Bihar news : आठ दिनों से जला ट्रांसफार्मर, 36 गांवों में गहराया बिजली संकट

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है। पम्मी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी जनसेवा के कार्यों में इसी तरह अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

See also  Bihar news : बिहार विधानसभा में गूंजा जीएमसीएच बेतिया की बदहाली का मुद्दा, डॉक्टरों पर मारपीट के आरोपों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

इस मौके पर अधिवक्ता मुकेश शर्मा, महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, प्रेम सागर, धीरू, राजेश मस्तान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू यादव, पम्मी सिंह, सोनू कुमार, हरि यादव, कुंजन मिश्रा, नागेंद्र चंद्रवंशी, रौनक सेठ, अमर शेखर, मुकेश चंद्रवंशी, करुणा सिंह, शिवनारायण, ऋषि लोहानी, मनोज कुमार, दीनानाथ जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

See also  Bihar news : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्राओं का दल वाल्मीकिनगर का किया परिभ्रमण
Advertisement Advertisement Advertisement