Bihar news : पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा पोर्टिको में कांग्रेस का प्रदर्शन, अभिषेक रंजन की टी-शर्ट बनी सियासी संदेश का प्रतीक

Posted by

यस बिहार | पटना

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर का माहौल गर्म हो गया। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा के पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक खास टी-शर्ट पहनकर सत्ता के खिलाफ तीखा राजनीतिक संदेश दिया, जो पुरे प्रदर्शन का केंद्र बिंदु बना रहा।

अभिषेक रंजन की टी-शर्ट पर लिखा नारा

“आज जेल होई, कल बेल होई, परसो से वही खेल होई”
न सिर्फ चर्चा का विषय बना, बल्कि इसे सरकार के खिलाफ कांग्रेस की खुली चुनौती के तौर पर देखा गया। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को पूरी तरह राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव दिल्ली में बिहार की एक बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने वाले थे, जो राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता था। इसी डर से सरकार ने जल्दबाजी में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक रंजन ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा सच, जनता और कमजोर तबके की आवाज बनकर खड़े रहे हैं, और आज सत्ता उसी सच्चाई से घबराई हुई है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी पप्पू यादव के साथ मजबूती से खड़ी है और इस गिरफ्तारी का विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस समय बिहार में महिलाएं और बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं, उस समय उनके हक की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को जेल भेजा जाना सरकार की संवेदनहीन और दमनकारी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार ने इसी तरह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश जारी रखी, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष तेज करेगी और जनता के मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी। इस प्रदर्शन के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है, वहीं सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

See also  Bihar news : मां बीमार थी कहकर वोटिंग से रहे दूर, अब समर्थक मांग रहे भाजपा सरकार में राजद विधायक का मंत्री पद

यस बिहार | पटना

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर का माहौल गर्म हो गया। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा के पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक खास टी-शर्ट पहनकर सत्ता के खिलाफ तीखा राजनीतिक संदेश दिया, जो पूरे प्रदर्शन का केंद्र बिंदु बना रहा।

See also  Bihar news : करंट से बाघ की मौत मामले में होगी कार्रवाई, खेत मालिक और गन्ना क्रशर संचालक पर गिरेगी गाज

अभिषेक रंजन की टी-शर्ट पर लिखा नारा

“आज जेल होई, कल बेल होई, परसो से वही खेल होई”
न सिर्फ चर्चा का विषय बना, बल्कि इसे सरकार के खिलाफ कांग्रेस की खुली चुनौती के तौर पर देखा गया।
प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को पूरी तरह राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव दिल्ली में बिहार की एक बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने वाले थे, जो राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता था। इसी डर से सरकार ने जल्दबाजी में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक रंजन ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा सच, जनता और कमजोर तबके की आवाज बनकर खड़े रहे हैं, और आज सत्ता उसी सच्चाई से घबराई हुई है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी पप्पू यादव के साथ मजबूती से खड़ी है और इस गिरफ्तारी का विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस समय बिहार में महिलाएं और बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं, उस समय उनके हक की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को जेल भेजा जाना सरकार की संवेदनहीन और दमनकारी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार ने इसी तरह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश जारी रखी, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष तेज करेगी और जनता के मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी। इस प्रदर्शन के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है, वहीं सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

See also  Bihar news : किसानों का फार्मर आईडी का काम मिशन मोड में , 35% किसानों का बना आईडी
Advertisement Advertisement Advertisement